फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urban Challenge Fund to accelerate five projects

Lucknow News: पांच परियोजनाओं को गति देगा अर्बन चैलेंज फंड

Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Urban Challenge Fund to accelerate five projects
बैठक में एलडीए  वीसी, नगर आयुक्त व अन्य।
लखनऊ। वरुण विहार आवासीय योजना सहित शहर की पांच परियोजनाओं को अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) से रफ्तार मिलेगी। दिल्ली से आई यूसीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को एलडीए और नगर निगम अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें इन प्रस्तावों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 2025-26 से 2030-31 तक अर्बन चैलेंज फंड योजना शुरू की है। इसमें शहरी प्रोजेक्ट के लिए 25 फीसदी तक की रकम पूंजी के तौर पर मिलती है। यूसीएफ की टीम के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन

इनमें आगरा एक्सप्रेसवे पर 6580 एकड़ में प्रस्तावित वरुण विहार आवासीय योजना के पहले चरण में 1000 करोड़ रुपये से काम होने हैं। इसके लिए यूसीएफ से 25 फीसदी रकम मांगी गई है। 1090 चौराहे के पास बैकुंठ धाम से लामार्टीनियर ग्राउंड तक 2.3 किमी लंबे फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। 330 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से 10 लाख लोगों को राहत मिलेगी। 30 करोड़ की लागत से गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए भी फंड मांगा गया है। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार व नगर निगम के मुख्य अभियंता गौरव कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए भी मांगा गया फंड

0 लखनऊ विश्वविद्यालय के पास हनुमान सेतु के निकट 2592 वर्गमीटर में बहुमंजिला लाइब्रेरी बनाई जाएगी। 58.78 करोड़ की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी से हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा।

0 अयोध्या रोड पर 195 करोड़ रुपये की लागत से कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट के लिए भी यूसीएफ से वित्तीय मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed