फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uptu Vice Chancellor gives resign.

UPTU: कुलपति आरके खांडल ने दिया इस्तीफा

Thu, 22 Jan 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jan 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Uptu Vice Chancellor gives resign.

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रो. खांडल ने राजभवन को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि राजभवन ने इस्तीफे की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन


प्रो. खांडल पिछले कुछ विवादों के चलते नाखुश चल रहे थे। यूपीटीयू को विवादास्पद रजिस्ट्रार यूएस तोमर से निजात दिलाने वाले प्रो. खांडल ने हाल ही में प्रति कुलपति दिवाकर सिंह यादव को हटा दिया था।
विज्ञापन


दिवाकर के खिलाफ शासन ने जांच बैठाई थी। इस सबके बावजूद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने और खींचतान को लेकर वे नाखुश थे। नोएडा में डिजाइन इंस्टीट्यूट स्थापित कराने के अलावा वे कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। वे यूपीटीयू को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में डवलप करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पहले यूपीटीयू के कुलसचिव यूएस तोमर भ्रष्टाचार में लिप्त मानते हुए हटाया गया था। यूएस तोमर पर आरोप था कि वो फर्जी वेबसाइट के सहारे आवेदन मंगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed