{"_id":"5c015dc0bdec2241585f363a","slug":"uptet-revised-answer-key-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी की संशोधित 'आंसर की' जारी, देखने के लिए यहां करें क्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी की संशोधित 'आंसर की' जारी, देखने के लिए यहां करें क्लिक
Fri, 30 Nov 2018 09:26 PM IST
Ravi Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ravi Mishra
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
UPTET
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की संशोधित ‘आंसर की’ शुक्रवार को जारी कर दी गई। 22 नवंबर को 'आंसर की' जारी होने के बाद परीक्षा नियामक को ईमेल के माध्यम से करीब चार हजार से ज्यादा आपत्तियां मिली थीं। जिसके बाद सचिव परीक्षा नियामक ने तत्काल संशोधित लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संशोधित 'आंसर की' में एक प्रश्न गलत होने की वजह से उसके अंक सभी परीक्षार्थियों को देने फैसला लिया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के तीन प्रश्नों के उत्तर बदले गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 17 लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 94 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है आंसर की जारी होने के बाद जल्द ही परिणाम की घोषित कर दिया जाएगा। संशोधित की upbasiceduboard.gov.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos