फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc will conduct two recruitment exam in this month after the result

चुनाव नतीजे आते ही यूपीएसएसएससी दो भर्ती परीक्षाएं इसी महीने कराएगा

Mon, 20 May 2019 11:24 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 20 May 2019 11:24 AM IST
सार

  • मंडी परिषद के विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा 30 मई को
  • कनिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा 31 को
  • इसी महीने 1000 रिक्त पदों के आवेदन भी मांगने की तैयारी

विज्ञापन
upsssc will conduct two recruitment exam in this month after the result
इंटरमीडिएट पास के लिए निकली UPSSSC में बंपर भर्तियां, वेतन सुन कर हो जाएगें खुश

विस्तार

लोकसभा चुनाव नतीजे आते ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सक्रियता बढ़ जाएगी। आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं इसी महीने कराने का फैसला किया है। वहीं, चालू माह के अंत तक कनिष्ठ लिपिक के रिक्त करीब 1000 पदों पर आवेदन मांगने की तैयारी है।
विज्ञापन


आयोग ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगी परीक्षा-2018 की लिखित परीक्षा 30 मई को दो पालियों में कराने का फैसला किया है। परिषद में विभिन्न श्रेणी के रिक्त 284 पदों के लिए 625547 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन


यह परीक्षा 15 जिलों के 479 केंद्रों पर होगी। इसमें अभ्यर्थियों का चयन सिफ लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक  और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह वर्ष 2016 में विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के रिक्त 548 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए 213202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यह भर्ती परीक्षा 31 मई को पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक 15 जिलों के 313 परीक्षा केंद्रों पर होगी। आवेदक के हिसाब से संबंधित जिलों में परीक्षा केंद्र कम या ज्यादा तय किए गए हैं।

30 व 31 को इन 15 जिलों में आयोग की भर्ती परीक्षाएं
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed