फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment Notification 2022: UP Sarkari Naukri Lekhpal Bharti Official Notification, Schedule Released On upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: 8085 पदों के लिए लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी, 28 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 05 Jan 2022 08:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

8085 पदों पर लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment Notification 2022: UP Sarkari Naukri Lekhpal Bharti Official Notification, Schedule Released On upsssc.gov.in
UPSSSC Lekhpal Recruitment Notification 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को आवेदन मांग लिए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 से 28 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे। 4 फरवरी तक आवेदन में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इस भर्ती के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 में शामिल हुए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्हें आयोग की ओर से स्कोर कार्ड जारी किया गया है। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 28 जनवरी रखी गई है। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। वहीं वर्गीकृत खेलों में कुशल खिलाड़ियों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को तीन व दिव्यागंजनों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे जब तक उनकी फीस का समायोजन बैंक की ओर से नहीं किया जाएगा। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया है। आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। आयोग ने भर्ती परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण।
- सरकार की ओर से इंटरमीडिएट के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

2 घंटे में 100 प्रश्नों का जवाब देना होगा
लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय के 25-25 प्रश्न होंगे। 100 अंक के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1 घंटे 20 मिनिट में इनका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहेगा क्षैतिज आरक्षण
1. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित - 149
2. विकलांग - 309
- दृष्टिहीनता एवं कम दृष्टिहीनता - 00
- बधिर और श्रवण शक्ति में ह्रास - 102
- प्रमस्तिष्कीय अंगपात, उपचारित कुष्ठ, बौनापन, एसिड आक्रमण पीड़ित, मांसपेशीय दुष्पोषण सहित चलन क्रिया से नि:शक्त- 122
- बहुनिश्क्तता, प्रत्येक नि:शक्तता के लिए अभिज्ञानित पदों में बधिर-अंधता शामिल है। - 85
3. महिला - 1604
4.सैन्य वियोजित, भूतपूर्व सैनिक - 387

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed