फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: Lekhpal recruitment plan ready, advertisement will be issued soon, exam will be held in four subjects, 100 questions will be asked

यूपीएसएसएससी : लेखपाल भर्ती की योजना तैयार, जल्द जारी होगा विज्ञापन, चार विषयों में होगी परीक्षा, 100 सवाल पूछे जाएंगे

Wed, 08 Dec 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

सामान्य हिंदी में समास, विलोम, पर्यायवाची एवं तद्भव  संधियां और वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द,अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
UPSSSC: Lekhpal recruitment plan ready, advertisement will be issued soon, exam will be held in four subjects, 100 questions will be asked
upsssc

विस्तार

सरकार की मंशा के मुताबिक उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए आयोग ने बुधवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा से संबंधित योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। योजना के मुताबिक भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगा जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग भी जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया लेखपाल भर्ती परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास विषय के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यानि परीक्षा में 100 अंक के कुल 100 सवालपूछे जाएंगे। सामान्य हिंदी में समास, विलोम, पर्यायवाची एवं तद्भव  संधियां और वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द ,अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम्य समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में ग्राम्य विकास कार्यक्त्रस्म, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में सवाल पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सामान्य ज्ञान में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा। सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी पर सवाल पूछे जाएंगे। भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिकए सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय संविधान के बारे में सवाल पूछा जाएगा।


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता, बारंबारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारंबारता के बारे में पूछा जाएगा। इसके अलावा आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारंबारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक के बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफलए वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed