फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC Kanishth sahayak's shorthand and typing test programme.

UPSSSC: कनिष्ठ सहायक की आशुलिपि व टंकण परीक्षा का कार्यक्रम तय

Tue, 22 Dec 2020 06:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Dec 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC Kanishth sahayak's shorthand and typing test programme.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) भर्ती परीक्षा-2018 तथा कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा- 2016 (।।) की आशुलिपि व टंकण परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती में 536 रिक्त पदों के लिए सम्पन्न लिखित परीक्षा में हिंदी टंकण व अंग्रेजी टंकण परीक्षा के लिए 4264 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया है कि इन अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण व अंग्रेजी टंकण परीक्षा 13 जनवरी से 23 जनवरी 2021 तक होगी।
विज्ञापन


इसी तरह कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अधीन आशुलिपि, कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) व कनिष्ठ सहायक (विशेष चयन) के रिक्त पद क्रमशः 10, 18 व 17 (कुल 45 पदों) के लिए 261 अभ्यर्थी आशुलिपि व टंकण परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। इन सभी की आशुलिपि व टंकण परीक्षा 12 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीर ने बताया है कि दोनों ही भर्तियों से संबंधित टंकण तथा आशुलिपि परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि व पाली के संबंध में जानकारी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी किया जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed