{"_id":"5e005b748ebc3e87e915d098","slug":"upsssc-examination-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कई परीक्षाएं टली, जानें- परीक्षा का नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कई परीक्षाएं टली, जानें- परीक्षा का नया शेड्यूल
Mon, 23 Dec 2019 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल के कारण कई जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी के चलते अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की दो समेत एकेटीयू, लविवि की कई परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं।
विज्ञापन
आयोग की 24 दिसंबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा अब 4 जनवरी को होगी। वहीं, 26 दिसंबर को होने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर लिखित परीक्षा अब 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में रविवार को आयोग की असाधारण बैठक हुई। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कई जिलों में नेट पर पाबंदी के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने से जिलाधिकारियों ने कनिष्ठ सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षाएं स्थगित करने का आग्रह किया है। तब आयोग ने इन परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी। सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि पुनरीक्षित प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अलग से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कनिष्ठ लिपिक परीक्षा अब 4 जनवरी को
- यह परीक्षा 24 दिसंबर को 16 जिलों में होनी थी। जिसमें 5.35 अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले थे।
कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 10 जनवरी को होगी
- 26 दिसंबर को लखनऊ में परीक्षा होनी थी जिसमें 16 हजार अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था।
कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 10 जनवरी को होगी
- 26 दिसंबर को लखनऊ में परीक्षा होनी थी जिसमें 16 हजार अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था।