फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc exam may be conducted in september 2021.

यूपीएसएसएससी : सितंबर में हो सकती है प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, परीक्षा एजेंसी चयन की प्रक्रिया तेज

Sun, 06 Jun 2021 09:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jun 2021 09:48 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। परीक्षा के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा की तैयारी के लिए 60 से 90 दिन का समय चाहिए।

विज्ञापन
upsssc exam may be conducted in september 2021.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए आवेदन ले रहा है। सब कुछ योजना के हिसाब से रहा तो अगस्त में लिखित परीक्षा हो सकती है। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में पीईटी के लिए आवेदन लेने की कार्रवाई 21 जून को पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


आयोग आवेदन के साथ-साथ परीक्षा एजेंसी के चयन की कार्रवाई भी कर रहा है। प्रयास है कि आवेदन व एजेंसी चयन का काम एक साथ पूरा हो जाए। इससे आवेदकों की स्थिति स्पष्ट होते ही एजेंसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकेगी। परीक्षा एजेंसी को पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए वर्क आर्डर देने की तिथि से तीन महीने तक समय दिया जा सकता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आवेदन के बाद अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा की तैयारी के लिए 60 से 90 दिन का समय चाहिए। आवेदकों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने, कितनी पालियों में परीक्षा करानी पड़ेगी, इसका निर्धारण, परीक्षा के लिए ओएमआर छपाने, परीक्षक तैनाती व परीक्षा के प्रबंधन से संबंधित अन्य तमाम कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि पीईटी आयोग द्वारा कराई जाने वाली सभी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक है। ऐसे में पीईटी के लिए 25 से 30 लाख तक आवेदन का अनुमान हैं। ऐसा हुआ तो एक से अधिक पालियों में परीक्षा की नौबत आ सकती है। इसके बावजूद कोविड महामारी या अन्य कोई विपरीत हालत न बनें तो सितंबर में परीक्षा हो सकती है।

अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग होगी एजेंसी

अब तक आयोग एक परीक्षा एजेंसी से पूरी भर्ती कार्रवाई संपन्न कराता था। केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था से कई तरह की खामियां सामने आने के बाद आयोग ने अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग परीक्षा एजेंसी रखने का फैसला किया है। परीक्षा संबंधी कार्यों को चार मुख्य हिस्से में बांटकर एजेंसी चयन की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। अन्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए अन्य एजेंसी भी रखी जा सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक 13 कार्यों के लिए एजेंसी रखने का प्रस्ताव है। पूरे परीक्षा की जिम्मेदारी 4 से 13 एजेंसियों के बीच तय हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed