{"_id":"622b407188f9060c2f69c22e","slug":"upsssc-declared-result-of-lower-pcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC : अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में 1861 चयनित, अभिलेख व अर्हता परीक्षण के बाद होगा अंतिम चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC : अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में 1861 चयनित, अभिलेख व अर्हता परीक्षण के बाद होगा अंतिम चयन
Fri, 11 Mar 2022 08:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:47 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिक्त 672 पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (मुख्य) का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिक्त 672 पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (मुख्य) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि रिक्त पदों के सापेक्ष श्रेणीवार दो गुना, 1861 अभ्यर्थियों को अर्हता, अभिलेखादि परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अर्हता, अभिलेख परीक्षण के संबंध में आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अलग से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि मुख्य परीक्षा के परिणाम व इससे संबंधित लंबवत व क्षैतिज आरक्षण के अनुसार श्रेणीवार कट ऑफ जारी कर दिया गया है। इसे आयोग की वेबसइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन