फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc agriculture technical 2021 final selection results released

इंतजार खत्म: 2036 युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, कृषि प्राविधिक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी

Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM IST
सार

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि वर्ष-2018 में अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 प्राविधिक सहायक (ग्रुप- सी) के 2059 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इनमें से 1031 पद अनारक्षित, 432 अनुसूचित जाति, 41अनुसूचित जनजाति तथा 555 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए थे। लिखित परीक्षा व अर्हता, अभिलेख आदि के परीक्षण के बाद 2036 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
upsssc agriculture technical 2021 final selection results released
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि प्राविधिक के 2059 पदों की भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अंतिम तौर पर 2036 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया है। 20 का परिणाम रोक लिया गया है। 

विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि वर्ष-2018 में अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 प्राविधिक सहायक (ग्रुप- सी) के 2059 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इनमें से 1031 पद अनारक्षित, 432 अनुसूचित जाति, 41अनुसूचित जनजाति तथा 555 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए थे। लिखित परीक्षा व अर्हता, अभिलेख आदि के परीक्षण के बाद 2036 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम को मंजूरी दी गई है। 20 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक लिया गया है। इनका परिणाम आयोग की विभिन्न शर्तों व जांच प्रक्रिया के अधीन होगा। ओबीसी कोटे में तीन पद के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल सके। ये पद खाली रह गए।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 49 अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न शर्तों के साथ घोषित किए गए हैं। इनका चयन परिणाम आयोग की शर्तों व अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों व प्रमाण पत्रों के अधीन होगा। आयोग के सचिव ने बताया 2036 चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित के 1022, अनुसूचित जाति के 428, अनुसूचित जनजाति के 41 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 545 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है उनमें अनारक्षित के 9, अनुसूचित जातियों के 4 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 पद शामिल हैं। अग्निहोत्री ने बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम से संबंधित लिखित परीक्षा के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध कराए जाएंगे। 2036 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम व उससे संबंधित कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed