फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: 115 youths as junior assistant jobs

यूपीएसएसएससी : 115 युवाओं को कनिष्ठ सहायक की नौकरी

Fri, 08 Jan 2021 01:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jan 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC: 115 youths as junior assistant jobs
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक विशेष चयन-2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। महानिरीक्षक निबंधन के अधीन कनिष्ठ सहायक के रिक्त 115 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति जल्दी ही विभाग को भेजने की तैयारी है। आयोग से नए वर्ष की पहली सौगात एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को मिली है। विशेष चयन में इन्हीं वर्गों के पद रिक्त थे।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के रिक्त 115 पदों पर लिखित परीक्षा, अर्हकारी टंकण परीक्षा, साक्षात्कार व शैक्षिक अर्हता के अंक के आधार पर चयन किया गया है। विशेष चयन में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के 16 व अन्य पिछड़ा वर्ग के43 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन रिक्तियों में अनारक्षित के पद शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए निर्धारित चार पदों के सापेक्ष केवल एक अभ्यर्थी ही उपलब्ध हो पाया। ऐसे में इस श्रेणी के बकाया तीन पदों पर मूल मेरिट से अन्य अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। एक अभ्यर्थी का चयन औपबंधिक (प्रोविजनल) रूप से किया गया है। चयन परिणाम से संबंधित कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटऑफ
एससी    71.50
एसटी    62
ओबीसी    78.50

क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित    75.50
दिव्यांगजन    67.00
भूतपूर्व सैनिक    75.00
महिला    77.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed