फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSIDA will bring investment of 1.60 crore in Ground Breaiking Ceremony.

भूमि पूजन समारोह: 1.60 लाख करोड़ का निवेश लाएगा यूपीसीडा, जानें- कहां से कितना आएगा इंवेस्टमेंट

Wed, 14 Feb 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Feb 2024 12:15 AM IST
सार

भूमि पूजन समारोह में यूपीसीडा बड़े पैमाने पर निवेश लाएगा। यह पहली बार होगा जब दस हजार करोड़ का निवेश दूसरे राज्यों से लेकर आएगा।

विज्ञापन
UPSIDA will bring investment of 1.60 crore in Ground Breaiking Ceremony.
- फोटो : Istock

विस्तार

भूमि पूजन समारोह में उप्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) पहली बार दस हजार करोड़ का निवेश दूसरे राज्यों से लेकर आ रहा है। करीब 2500 करोड़ का निवेश बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी लाने में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा प्राधिकरण ने 60 जिलों को कवर किया है, जहां से 1.60 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश आ रहे हैं।

विज्ञापन


यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि सबसे ज्यादा निवेश फर्रुखाबाद से आ रहा है। दूसरे नंबर पर चंदौली है। भूमि पूजन समारोह में यूपीसीडा ने बड़े के साथ छोटे जिलों में निवेश योजनाओं को शामिल किया है। सॉलिड प्लाई, एचपीसीएल, डालमिया सीमेंट जैसे बड़े उद्योग समारोह में शामिल होंगे। दूसरे राज्यों के बड़े निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें विशाखापत्तनम की सॉलिड प्लाई, अहमदाबाद की एस्ट्रल लि., फरीदाबाद की एल्ट्रूस्टिक मेटल व पुणे की ओरिएंट रबर प्रमुख हैं।
विज्ञापन


जिलों से निवेश करोड़ में
फर्रुखाबाद - 13290
चंदौली - 11559
गौतमबुद्ध नगर - 9800
मथुरा - 7259
कानपुर नगर - 6805
शाहजहांपुर - 6174
हापुड़ - 5772
अमेठी - 5349
बुलंदशहर - 4410
बड़े निवेशक
सॉलिड प्लाई - 7000 करोड़
एचपीसीएल - 3500 करोड़
डालमिया सीमेंट - 3000 करोड़
आरवीएनएल - 2840 करोड़
रिमझिम इस्पात - 2100 करोड़
शराफ ग्रुप - 1250 करोड़
आईएफपी पेट्रो प्रोडक्ट्स - 1100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed