Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSC Result: The city's brilliant students brought laurels to Lucknow, Kumud got 69th rank and Prashant got 10

यूपीएससी परिणाम: शहर के मेधावियों ने किया लखनऊ का नाम रोशन, कुमुद को 69 वीं और प्रशांत को 102वीं रैंक

Wed, 23 Apr 2025 05:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Apr 2025 05:13 AM IST
सार

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  के द्वारा मंगलवार को घोषित हुए परिणामों में लखनऊ के प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
UPSC Result: The city's brilliant students brought laurels to Lucknow, Kumud got 69th rank and Prashant got 10
परिवार के साथ कुमुद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का बहु प्रतीक्षित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें कुमुद मिश्रा ने 69 रैंक, प्रशांत सिंह ने 102 रैंक, रजत सिंह ने 132 रैंक, अनुश्री सचान ने 220 रैंक, आकाश निगम ने 418 रैंक और उत्कर्ष नारायण ने 850 रैंक हासिल करके लखनऊ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सूची में अलग-अलग सेवाओं के लिए चयनित 1,009 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। सफलता हासिल करने वाले इन होनहारों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यूपीएससी का लक्ष्य कठिन जरूर हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। युवाओं को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस समझकर तैयारी शुरू करनी चाहिए। पेश है मेधावियों की बातचीत-
विज्ञापन


अवैतनिक अवकाश लेकर दोबारा शुरू की तैयारी
मैैंने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। यूपीएससी की परीक्षा में 69वीं रैंक लाकर आईएएस बनने का यह ख्वाब दूसरे प्रयास में पूरा हुआ है। पहले प्रयास में 259वीं रैंक लाकर भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयनित हुई थी, जिसका मलाल था। नौकरी ज्वाइन कर अवैतनिक अवकाश लेकर दोबारा तैयारी शुरू की और आईएएस बन गई। पिता बीएस मिश्रा भारतीय सेना में कैप्टन पद से रिटायर्ड हैं और मां इंदु देवी गृहिणी हैं। इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की है। सफलता का श्रेय परिवार और अथक परिश्रम को जाता है।-कुमुद मिश्रा, 69वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन




 

UPSC: यूपीएससी रिजल्ट में आईपीएस के पदों पर चली कैंची, गत वर्ष मिले थे 200 IPS तो इस बार 147 का चयन


 
Trending Videos

असफलताओं से घबराए नहीं, ईमानदारी से करें मेहनत

यूपीएससी परीक्षा नहीं एक कठिन साधना है। असफल होने पर भी डटे रहना है, हार नहीं मानना है। इसी मूल मंत्र ने चौथे प्रयास में मुझे सफलता हासिल करवाई। पहले दो प्रयासों में तो प्रीलिम्स भी नहीं निकला और तीसरे में इंटरव्यू के बाद भी चयनित नहीं हुआ। चौथे में प्रयास में उतनी ही ऊर्जा से प्रतिदिन आठ घंटे मेहनत की और सफलता का आकाश छू लिया। स्कूली शिक्षा सीएमएस अलीगंज शाखा हुई। स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। पिता सुशील सिंह सरकारी सेवा में मां कनकलता गृहणी हैं। मूल निवासी जौनपुर जिले के खलीलपुर गांव के हैं, घर में एक छोटी और एक बड़ी बहन है। वह भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं। आईएएस बनने का ख्वाब बुन रहे युवाओं से कहूंगा मेहनत ईमानदारी से करें, सफलता वही दिलाएगी।- प्रशांत सिंह, 102वीं रैंक

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस समझकर मिली सफलता

मूलत: लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला हूं। लखनऊ में राजाजीपुरम सी ब्लॉक में रहकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया। अभी जेएनयू से राजनीति विज्ञान में एमए कर रहा हूं। पिता विजय प्रकाश निगम व्यवसायी और माता शीला निगम आंगनबाड़ी सहायिका हैं। मेरा चयन प्रथम बार में ही हुआ है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह देना चाहूंगा कि वह पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस समझें। बेसिक्स क्लियर रखें। रोजाना पढ़ाई पर ध्यान दें।- आकाश निगम, 418वीं रैंक

पढ़ाई में नियमितता के क्रम नहीं दिया टूटने

पढ़ाई के दौरान नियमित अध्ययन के क्रम को टूटने नहीं दिया। यही कारण रहा कि इस बार 850वीं रैंक हासिल हुई। इससे पूर्व में 2020 में संघ सेवा में चयनित हुआ था। वर्तमान में सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा खड़गपुर के पद पर तैनात हूं। सीतापुर जिले के रोटी गोदाम का रहने वाला हूं और लखनऊ के केशव नगर में मकान है। स्नातक की पढ़ाई हिंदू कॉलेज दिल्ली से की है। पिता स्व. प्रेम नारायण का गत वर्ष निधन हो गया था और मां पूनम नारायण गृहिणी हैं। तैयारी करने वाले युवाओं को कहूंगा कि वह उसी विषय का चयन करें जिसमें उनकी पैठ हो और उन्हें वह अच्छा लगता हो।- उत्कर्ष नारायण, 850वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article