फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over the death of a pregnant woman in a private hospital

Lucknow News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा

Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a pregnant woman in a private hospital
लखनऊ। तेलीबाग स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप था कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला की नस कट गई। अस्पतालवालों ने बिना परिजनों की सहमति लिए उसी दिन दोबारा सर्जरी कर दी। इससे महिला की हालत बिगड़ी तो दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी जान चली गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के खिलाफ पुलिस व सीएमओ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी सौरभ सचान की पत्नी दर्शिका (31) का इलाज तेलीबाग स्थित निजी अस्पताल से चल रहा था। वह आईवीएफ विधि से गर्भवती हुई थी। प्रसव के लिए 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 14 को महिला को बच्चा हुआ, लेकिन नस कटने से रक्तस्त्राव होने लगा। तमाम कोशिश के बाद भी खून बहना बंद नहीं हुआ तो बिना परिजनों की सहमति के उसी दिन दोबारा सर्जरी कर दी गई। इससे दर्शिका की हालत बिगड़ी तो दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




यहां वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी हालत में सुधार न हुआ। मंगलवार सुबह करीब सात बजे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मरीज की फाइल मांगी तो उसे देने से इन्कार कर दिया गया। इसे पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। सौरभ ने पुलिस व सीएमओ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed