{"_id":"5a2e20f64f1c1b3c3d8bccce","slug":"uppsc-will-release-the-examination-calendar-for-2018-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: 2018 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार, जल्द आएंगे भर्ती परीक्षाओं के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC: 2018 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार, जल्द आएंगे भर्ती परीक्षाओं के परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2018 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार कर लिया है। अब इसे आयोग की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और बैठक में मंजूरी मिलने के बाद आयोग इस कैलेंडर को जारी कर देगा।
विज्ञापन
कैलेंडर इसी माह जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को भी कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार है, ताकि वे पूरी योजना के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। हालांकि, आयोग के लिए कैलेंडर में दी गईं तिथियों के अनुरूप से परीक्षा का आयोजन करा पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र काफी समय से मांग कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करे। आयोग भी कई महीनों से परीक्षा कैलेंडर तैयार करा था। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि कैलेंडर जारी करने से पहले पुरानी भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी कर दिए जाएं।
विज्ञापन
कुछ हद तक सफलता भी मिली और कई पुरानी परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इस बीच आयोग ने कैलेंडर भी तैयार कर लिया है, जिसे अगली बैठक में मंजूरी के बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि आयोग कैलेंडर में दी गईं तिथियों के अनुरूप समय से परीक्षाएं करा सकेगा या नहीं।
दरअसल, आयोग भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन तभी जारी करता है, जब उसे कार्मिक विभाग या शासन से पदों का अधियाचन मिल जाता है। अगर अधियाचन समय से नहीं मिला तो कैलेंडर में दी गई तिथि पर परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जा सकेगा।
उदाहरण के तौर पर आयोग को अब तक पीसीएस-जे की अगली परीक्षा के लिए पदों का अधियाचन नहीं मिला है। अफसरों का मानना है कि जनवरी में अधियाचन आ सकता है।
पदों का अधियाचन मिलने के बाद ही आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकेगा। फिलहाल, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि वर्ष 2018 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार किया जा चुका है, जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।