{"_id":"0a1fb30e405fe4f92e63ab069553834e","slug":"uppsc-chairman-sunil-jain-inaugurates-complaint-cell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी चेयरमैन ने छात्रों को दी खुशखबरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी चेयरमैन ने छात्रों को दी खुशखबरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी लोक सेवा आयोग के नए कार्यवाहक अध्यक्ष ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया। अब छात्रों को शिकायत के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार जैन आज मीडिया से रूबरू हुए।
डॉ. जैन ने छात्रों की तमाम शिकायतों के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया। किसी भी तरह की जानकारी छात्र इस प्रकोष्ठ के जरिये जानकारी ले सकेंगे।
सुनील जैन सीसैट और एस्किलिंग की समीक्षा करेंगे । उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक लोअर के साक्षात्कार होंगे।