{"_id":"a81448ab17e073326671cc6952f3cd24","slug":"uppgm-on-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPGME: आ गई डेट, शुरू कर दें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPGME: आ गई डेट, शुरू कर दें तैयारी
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंट्रेस-2014 (यूपीपीजीएमई) 22 मार्च को होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शनिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
इस बार भी यूपीपीजीएमई कराने का जिम्मा किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) को दिया गया है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. अब्बास अली मेहंदी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आठ फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 मार्च शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 22 मार्च शनिवार को राजधानी के विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट घोषित करने की अनुमानित तिथि चार अप्रैल निर्धारित की गई। निशक्तों के लिए 10 अप्रैल को मेडिकल बोर्ड होगा। काउंसलिंग 22 अप्रैल से होगी। कांउसलिंग की जानकारी अभ्यर्थी केजीएमयू की वेबसाइट से ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-2258727 व 9651069277 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रो. मेहंदी ने बताया कि यूपीपीजीएमई परीक्षा में तीन घंटे का एक प्रश्नपत्र होगा।
पहले भाग के 90 प्रश्न क्लीनिकल, दूसरे भाग के 90 प्रश्न नॉन-क्लीनिकल व 10 प्रश्न कॉम्प्रेहेसिव होंगे। सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे। तीसरे भाग में 10 प्रश्न होंगे, जिसमें दो पैराग्राफ होंगे।
एक पैराग्राफ से संबंधित पांच प्रश्नों के जवाब देने होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे। परीक्षा में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।