फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppcb give notice to nagar nigam

सड़कों पर फैली धूल, यूपीपीसीबी ने नगर निगम को दिया नोटिस

Wed, 11 Nov 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
uppcb give notice to nagar nigam
वायु प्रदूषण फैलाने के चलते यूपीपीसीबी ने अब नगर निगम को ही नोटिस भेज दिया है। यूपीपीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक निर्देश के बाद भी सड़क से गड्ढ़े खत्म करने और धूल हटाने की कार्रवाई आवश्यक रूप से नहीं हुई। सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग या घास लगाकर कच्चे क्षेत्र को भी धूल रहित नहीं बनाया गया। 15 दिन में नगर निगम को अपना जबाव देना होगा। इसके बाद यूपीपीसीबी शासन को आगे की कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट व संस्तुति भेज देगा।
विज्ञापन

यह नोटिस यूपीपीसीबी के सर्किल-5 की तरफ से नगर निगम को भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि एक टीम ने आठ नवंबर को अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढ़ामुक्त किए जाने का काम पूरा नहीं मिला। सड़कों के किनारे कच्ची पटरी को इंटरलॉकिंग या घास से कवर नहीं किया गया। नगर निगम प्रमुख सड़कों की मशीनों से सफाई करा रहा है, लेकिन इसका लेकिन कोई रिकॉर्ड यूपीपीसीबी को नहीं दिया गया। सड़कों की रात में धुलाई का भी कोई शिड्यूल नहीं बना है। नोटिस में कहा गया है कि रेस्पोंस ग्रेडेड एक्शन प्लान शहर में खतरनाक हो चुकी हवा के चलते चालू है। ऐसे में जन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए यह सब होना जरूरी था। यह नोटिस वायु प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31 ए में दिया गया है। 20 अक्टूबर को नगर निगम को जरूरी दिशा निर्देश यूपीपीसीबी ने धूल हवा में घुलने से रोकने के लिए दिए थे। इन पर प्राथमिकता पर काम नगर निगम को करना था।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर की जांच में मिली धूल
यूपीपीसीबी ने इससे पहले आईआईटी कानपुर से जांच कराई थी। शहर के वायु प्रदूषण में इस जांच में पीएम 10 का 87 प्रतिशत व पीएम 2.5 का 77 प्रतिशत योगदान सड़क की धूल की वजह से मिला। इसके बाद एक नोटिस 18 सितंबर को यूपीपीसीबी ने नगर निगम को दिया था, जिससे धूल कम हो सके। आईआईटी के बाद यूपीपीसीबी ने खुद भी दोबारा जांच कराई। इसमें फिर से धूल सड़कों पर मिली। इससे एक्यूआई में वृद्धि हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर मिली धूल
- यूपीपीसीबी मुख्यालय के सामने
- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने मुख्य सड़क
- लोहिया पथ
- पत्रकारपुरम रोड
- ए ब्लॉक इंदिरानगर
- रिंगरोड
- गुरूद्वारा रोड हुसैनगंज
- आलमबाग मुख्य सड़क
- रविंद्रालय के सामने चारबाग
- एमजी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed