{"_id":"b9e96b97036a75842eabc4827cc1aa57","slug":"upico-plans-to-work-with-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगा यूपीको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगा यूपीको
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की गति तेज करने के लिए यूपी में कॉरपोरेट कल्चर बनाने का काम यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीको) करेगी।
विज्ञापन
यूपीको ने इसके लिए ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है। करार में यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज वियना और इंडियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (आईसीसीएसआर) के साथ मिलकर दो कोर्स लखनऊ में कराए जाएंगे। युवाओं को मौका देने के लिए एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति यूपीको देगी।
विज्ञापन
यूपीको के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में ये निर्णय किए गए। बैठक में यूपी सरकार, सिडबी और इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक प्रवीन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि करीब 25-25 सीट के साथ एमएस इन एनवायरमेंट साइंस और डिप्लोमा इन कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
कंपनी अपना कार्यालय गोखले मार्ग से पिकप भवन गोमतीनगर में ले जा रही है। वहां इन कोर्स के लिए स्टडी सेंटर बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र की सामाजिक जिम्मेदारी को सरकार अनिवार्य बना चुकी है। ऐसे में इसके विशेषज्ञों की भी जरूरत है। इन्हें हाथों-हाथ कंपनियां रोजगार दे रही हैं। देश के विकास में आने वाले समय में ये युवा ही बदलाव तय करेंगे।