फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPATS interrogated terrorist Saddam Sheikh.

यूपीएटीएस की पूछताछ में टूट गया सद्दाम: भारत को इस्लामिक देश बनाने के लिए कर रहा था काम, कुबूले ये राज

Mon, 03 Jul 2023 07:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दहशतगर्द सद्दाम शेख के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। उसने बताया कि वह भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश रच रहा था। उसके फोन में कई आतंकियों के वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
UPATS interrogated terrorist Saddam Sheikh.
गिरफ्तार किया गया आतंकी सद्दाम शेख। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दहशतगर्द को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। गोंडा के सद्दाम शेख पर अलकायदा और अंसार गजवातुल हिंद के लिए काम करने के आरोप हैं। खुफिया इनपुट और पुख्ता सुबूत मिलने पर रविवार को सद्दाम की गिरफ्तारी हुई। इससे पहले शनिवार को यूपी एटीएस की टीम ने कोतवाली देहात अंतर्गत करनपुर पठानपुरवा स्थित सद्दाम के गांव पहुंचकर परिजनों से भी लंबी पूछताछ की। पुलिस कप्तान आकाश तोमर ने आतंकी सद्दाम शेख और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर गहन तफ्तीश के आदेश दिये हैं। उससे मिले इनपुट के आधार पर अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली दोहात थाना क्षेत्र के करनपुर पठानपुरवा का सद्दाम शेख बंगलुरू में बैठकर हिन्दुस्तान को इस्लामिक देश बनाने की साजिश रच रहा था। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपीएटीएस) के हत्थे चढ़ने के बाद सद्दाम पूछताछ में टूट गया और अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी संगठन अलकायदा व अंसार गजवातुल हिंद की विचाराधारा से सद्दाम प्रभावित होकर हरकतें कर रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से वह और लोगों को भी प्रेरित कर रहा था। एटीएस थाने में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपित को न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लेकर एटीएस अभी और पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ व विहिप ने संभाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान, पूरे देश को राममय करने की तैयारी


एटीएस की गिरफ्त में आया सद्दाम शेख पुत्र मुंशी मियां एसीसी नामक एक कम्पनी, ढाबसपेट, बंगलुरु, कर्नाटक में चालक का काम कर रहा है। एटीएस के अनुसार वह आतंकी संगठनों से जुड़ा है और देश-विरोधी मंसूबे बनाकर कोई बड़ी घटना करने की तैयारी में था। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स से ये तथ्य भी पुष्ट हुए कि सद्दाम शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और आतंकी संगठनों के समर्थन में रेडिकल पोस्ट करता रहता है।

एटीएस की टीम ने सद्दाम से एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ की। रविवार को एटीएस की ओर से जारी अधिकृत सूचना के अनुसार सद्दाम से उसके द्वारा किए गए पोस्ट और ऑनलाइन एक्टिविटी के बारे में साक्ष्य के आधार पर प्रारंभिक पूछताछ की गई। इस दौरान सद्दाम ने बताया कि वह अल कायदा, अंसार गजवातुल हिंद और हिजबुल के आतंकी बुरहान वानी से बहुत प्रभावित है।

सद्दाम ने यह भी बताया कि ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नायकू, नावेद जट, समीर टाइगर जैसे आतंकी उसके आइडियल हैं और इसके फोन में इन आतंकियों से संबंधित फोटो व वीडियो भी मिले। वह मुजाहिद बनाने की तैयारी कर रहा था। इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, आईएमओ आदि पर भेजकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed