फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Youth beaten to death outside liquor shop in Ambedkarnagar; dispute arose over a financial transaction.

UP: अंबेडकरनगर में शराब की दुकान के बाहर युवक की पीटकर हत्या, लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 24 Jun 2026 07:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 24 Jun 2026 07:06 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में शराब की दुकान के बाहर लेन-देन के विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पोस्टमार्टम में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
UP: Youth beaten to death outside liquor shop in Ambedkarnagar; dispute arose over a financial transaction.
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अकबरपुर क्षेत्र में बसखारी मार्ग पर मंगलवार शाम शराब की दुकान के बाहर लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस बात को लेकर हुआ हंगामा

अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी सचिन कुमार राजभर (26) मंगलवार दोपहर बाद घर से निकले थे। परिजनों का आरोप है कि पुराने आरटीओ कार्यालय के बगल स्थित देशी शराब की दुकान पर लेन-देन को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और सचिन की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सचिन को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अंगद कुमार राजभर की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मनोज गौतम, टप्पे वर्मा उर्फ अंकुर वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा और बदल समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।





 

एक साल पहले हुई थी शादी

युवक सचिन का बीत वर्ष विवाह हुआ था। मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी सेजल दहाड़ मार कर चीख पड़ीं और रोते रोत अचेत हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर रोते-रोते बेसुध हो गईं। पत्नी की इस दशा को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पंकज कुमार व अंगद हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम नगर के जौहरडीह घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विसरा किया गया सुरक्षित

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि शराबी की दुकान के बाहर विवाद होने की बात परिजन बता रहे हैं। तहरीर के आधार पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed