फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Yogi, Keshav and Pathak will lay the election board in Gujarat and Himachal

Mission Election : गुजरात और हिमाचल में चुनावी बिसात बिछाएंगे योगी, केशव और पाठक

Sun, 16 Oct 2022 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 05:51 AM IST
सार

UP : हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे।

विज्ञापन
UP : Yogi, Keshav and Pathak will lay the election board in Gujarat and Himachal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे। गुजरात और हिमाचल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के बाद सबसे अधिक मांग योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली, रोड शो और सभाओं की है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी दीपावली के बाद हो सकता है। भाजपा ने पहले दौर में यूपी से करीब दो सौ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, योगी सरकार के तीन मंत्रियों और दो राज्यसभा सांसदों को गुजरात में तैनात कर दिया है। योगी अपनी बुलडोजर बाबा की छवि के कारण लोकप्रिय हैं और वे अपने भाषण के जरिये हिंदुत्व के एजेंडे को भी धार देते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन उससे पहले ही चुनाव प्रबंधन की ओर से वहां योगी की सभाओं को लेकर मांग उठ रही है। वहीं गुजरात भाजपा की ओर से भी मोदी और शाह की सभाओं के बाद वहां सर्वाधिक मांग योगी की सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी दोनों प्रदेशों में कड़े मुकाबले वाली सीटों पर योगी की सभा, रोड शो और रैलियां कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में एक दिन में योगी दो से तीन रैलियां तक करेंगे। वहीं पिछड़े वर्ग में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा का बड़ा चेहरा है। गुजरात के पिछड़ा वर्ग बहुल इलाकों में केशव प्रसाद मौर्य की सभा और रैलियां कराई जाएंगी। वहीं गुजरात के ब्राह्मण बहुल इलाकों में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की सभाएं और चुनावी बैठकें कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed