{"_id":"68a9ccf175b43a753e0ebb34","slug":"up-yogi-government-will-celebrate-vimukti-jati-diwas-on-31st-august-in-the-state-this-day-has-historical-imp-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 31 अगस्त को विमुक्ति जाति दिवस मनाएगी योगी सरकार, इस दिन का है ऐतिहासिक महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 31 अगस्त को विमुक्ति जाति दिवस मनाएगी योगी सरकार, इस दिन का है ऐतिहासिक महत्व
Sat, 23 Aug 2025 07:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:45 PM IST
सार
Vimukti Jati Diwas: प्रदेश सरकार 31 अगस्त को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में विमुक्त जाति दिवस का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश सरकार 31 अगस्त को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में विमुक्त जाति दिवस का भव्य आयोजन करेगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से विमुक्त जाति समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 31 अगस्त 1952 को केंद्र सरकार ने अंग्रेजों के काले कानून क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट को समाप्त किया था। इस कानून के तहत कई समुदायों को अपराधी घोषित कर उनके अधिकार छीन लिए थे।
विज्ञापन
असीम अरुण ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस दिन को विमुक्त जाति दिवस के रूप में मनाकर इन समुदायों को सम्मान और नई पहचान दे रही है। योगी सरकार विमुक्त जातियों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसके तहत विमुक्त जाति के लोगों को पट्टे पर भूमि आवंटन की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन