फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi government minister Ashish Patel said - If you have courage then shoot me in the chest, if you have c

यूपी: योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल बोले- हिम्मत है तो मेरे सीने पर गोली मारें, दम है तो करें बर्खास्त

Fri, 03 Jan 2025 07:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Jan 2025 07:38 AM IST
सार

योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह से षड़यंत्रों से मैं डरने वाला नहीं हूं। अगर हिम्मत है, तो मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाए। 

विज्ञापन
UP: Yogi government minister Ashish Patel said - If you have courage then shoot me in the chest, if you have c
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलीटेक्निक संस्थाओं में विभागाध्यक्ष के पद पर पदोन्नति का मुद्दा तुल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अक्रामक रूप से पल्लवी पटेल पर हमला बोला । अनुप्रिया ने कहा कि हम साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। वहीं आशीष पटेल ने कहा कि मेरे खिलाफ षड़यंत्र करने वालों में हिम्मत है तो मुझे बदनाम कराने की साजिश रचने वाले पैर के बजाए मेरे सीने में गोली मार लें । दोनों नेताओं ने कहा कि किसी कार्यकर्ता के साथ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा कि ऐसी साजिशों का जवाब संगठन की ताकत से दिया जाएगा ।

विज्ञापन


दरअसल पिछले कई दिनों से यह मुद्दा गरमाया हुआ है। पल्लवी लगातार आशीष पटेल पर हमलावर हैं । इसे देखते हुए अनुप्रिया ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में पार्टी की मासिक बैठक बुलाई थीं। जिसमें संगठन के क्रियाकलापों पर चर्चा होनी थी, लेकिन बैठक में सांगठनिक कार्यों पर कम, पल्लवी के आरोपों से मचे घमासान को लेकर चर्चा अधिक हुई। अनुप्रिया और आशीष ने पहले कार्यकर्ताओं की बैठक में इस मुद्दे पर पल्लवी के खिलाफ जमकर हमला बोला। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में भी दोनों नेताओं ने इसी मुद्दे पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


अनुप्रिया ने आशीष पटेल पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि इससे वह डरने वाली नहीं हैं। इस साजिश के पीछे किसका हाथ है, सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल के खिलाफ जो भी षड्यंत्र चल रहा है वह किसके इशारे पर चल रहा है कहां से चल रहा है कैसे चल रहा है अपना दल का एक-एक शुभचिंतक और समर्थक जानता है। जो भी षड्यंत्र करने वाली ताकत है वह कान खोल कर सुन ले कि अगर उन्हें गलतफहमी है कि इन षडयंत्रों से डर कर सामाजिक न्याय के विषय को उठाना छोड़ देगा तो ऐसा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि जब भी हम पिछड़ों और दलितों का हक मारे जाने पर सवाल उठाते हैं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। इससे उनकी पार्टी डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें षड्यंत्रों को जवाब देना आता है। हम लोग सामाजिक न्याय की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हुआ तो हमने सरकार में रहकर भी यह बात उठाई थी। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि पिछड़ों के हक की आवाज उठाते रहेंगे।

हिम्मत है तो मुझे बर्खास्त करें- आशीष पटेल

इस मौके पर आशीष पटेल में पत्रकारों से कहा कि इस तरह से षड़यंत्रों से मैं डरने वाला नहीं हूं। अगर हिम्मत है, तो मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने में पूरी ताकत लगाई जा रही है। मेरा सकारात्मक हिस्सा छुपाया जाता है, नकारात्मक दिखाया जाता है। अब लड़ना है या डरना है, मैं सरदार पटेल का बेटा हूं, लडूंगा अब डरूंगा नहीं। उन्होंने कहा मैने गलत किया है तो सीबीआई से जांच करा लिया जाए। अब मैं भी चुप नहीं बैठूंगा, ईंट का जवाब पत्थर से दूंगा, थप्पड़ खाकर चुप नहीं बैठूंगा । मेरे पास जनतंत्र है, इसलिए किसी भी तंत्र से डरने वाला नहीं हूं।

उन्होंने कहा मेरी और पत्नी संपत्ति की जांच करा लें एक धरना मास्टर है जिसे प्रायोजित किया जाता है और धरने पर बैठा दिया जाता है। सबको पता है के खेल कहां से हो रहा है। हमने बहुत दिन मंत्री पद ले लिया। उन्होंने कहा धरना मास्टर के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड खुलवा लें तो पता चल जाएगा कि वह कहां से ऑपरेट हो रही हैं । उन्होंने खुद पर खतरा बताते हुए कहा कि मेरी कार्बाइन वाली सुरक्षा तो मरी हुई है। इसलिए मेरे कार्यकर्ता करते हैं। उन्होंने किसी नाम लिए बगैर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई मर्यादा लांघेंगा तो मैं भी मर्यादा भूल जाऊंगा। खिलौनों से डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देंगे।

हमारे नेती पीएम मोदी कहें तो पद छोड़ दें
इस्तीफा देने के सवाल के जवाब में आशीष ने कहा कि इस्तीफा तो डरपोक देते हैं, हिम्मत है तो बर्खास्त कर दें। उन्होंने कहा कि हम पीएम की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा हैं। आगे भी रहेगा। पीएम मोदी ही हमारे नेता हैं। अगर पीएम मोदी कहेंगे तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दूंगा। उन्होंने कहा कि तमाम मंत्री रो रहे हैं, लेकिन उनकी मजबूरी है के बोल नहीं सकते, लेकिन मैं चुप रहने वाला नहीं हूं। बोले, डीपीसी की जिम्मेदारी मेरी है। गलत है तो सजा मिले, सही है तो स्पष्ट किया जाना चाहिए।

दिल्ली को सारा सच पता है अनुप्रिया पटेल
इससे पहले बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित अनुप्रिया ने कहा कि हम षड्यंत्रों का जवाब देंगे, लेकिन संगठन की ताकत से। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सारा सच पता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से हमने अपनी बात स्पष्ट रूप से उचित स्थान पर कह दी है। मेरी पार्टी प्रतिष्ठा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। पिछले दिनों जो भी बातें मीडिया में आई हैं, वो किसके इशारे पर किया जा रहा है ये अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता और समर्थक जानता है ।

मोदी को नेता मान लें और पार्टी में शामिल हो जाएं
पल्लवी का नाम लिए बगैर आशीष ने कहा आशीष ने कहा कि मेरी छवि धूमिल करके झूठे आरोप लगाकर सत्ता के करीब पहुंचने की फितरत सब समझते हैं। उन्होंने सुझाव भी दिया कि अगर वह (पल्लवी) पीएम मोदी को अपना नेता मान पर पार्टी में शामिल हों जाएं तो स्वागत है। उन्होंने कहा जहां खाया वहीं छेद कर दिया। हमारी नेता की संपत्ति ले गईं, वो चुप हैं, छोटी बहन ने मुकदमा किया और आज तक केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर कोई जांच नहीं हुई। उनका धरना प्रायोजित है सब। जितनी चाभी भरी राम ने उतना चला खिलौना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed