फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Winter holidays are over, schools will open in the state from tomorrow; DM can give leave at his own leve

UP : खत्म हुईं सर्दी की छुट्टियां... आज से खुल रहे हैं स्कूल; लेकिन डीएम अपने स्तर पर तय कर सकेंगे अवकाश

Wed, 15 Jan 2025 09:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Jan 2025 09:42 AM IST
सार

Winter holidays are over: प्राथमिक स्कूलों में चल रहीं छुट्टियां मंगलवार से समाप्त हो गईं। हालांकि जिलाधिकारी अपने स्तर पर अवकाश दे सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Winter holidays are over, schools will open in the state from tomorrow; DM can give leave at his own leve
बुधवार से खुलेंगे स्कूल। - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां मंगलवार को समाप्त हो गईं। बेसिक शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को आगे बढ़ाया नहीं है। इसके साथ ही विद्यालय बुधवार से निर्धारित समय पर खुलेंगे और पठन-पाठन होगा। परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक थीं। इसके साथ ही 15 जनवरी बुधवार से विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि निदेशालय की ओर से छुट्टियों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर डीएम इसके लिए निर्णय ले सकेंगे। वहीं बुधवार से माध्यमिक विद्यालय भी पूर्व निर्धारित समय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे। बता दें कि पूर्व में ठंड को देखते हुए मकर संक्रांति तक विद्यालयों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया था। इसमें भी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आगे कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन



 

फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड में बूंदाबांदी के आसार

 प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन भरी हवाओं के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड व आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात और 18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इधर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया आदि में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं बुधवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ पछुआ हवा अभी ठंड का अहसास कराती रहेगी।

यहां वज्रपात की चेतावनी

बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं , जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

यहां भी कोहरा छाने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed