फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP will get benefits from cold war between America and China.

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते शीत युद्ध का फायदा उठाएगा यूपी, सरकार ने तैयार किया रोडमैप

Sun, 03 May 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
UP will get benefits from cold war between America and China.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : amar ujala

अमेरिका व चीन के बीच बढ़ता शीत युद्ध यूपी के लिए खास अवसर लेकर आया है। चीन से कारोबार समेटने वाली या वहां इसे और विस्तार न देने की इच्छुक कंपनियों को आकर्षित करने के लिए यूपी सरकार ने खास रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश के एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अमेरिका की 100 से ज्यादा बड़ी कंपनियों से बातचीत कर चुके हैं। वह दक्षिण कोरिया की भी तमाम कंपनियों के संपर्क में है।

विज्ञापन


उद्योग व निवेश के जानकारों का कहना है कि शीघ्र ही इसके परिणाम जमीन पर दिखने लगेंगे। इससे यूपी में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। कोरोना संकट से पैदा हुई स्थितियों से भी निपटने में मदद मिलेगी। चीन व अमेरिका के खराब हुए रिश्तों के बीच चीन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने वाली बड़ी कंपनियां या तो वहां से हटने की योजना बना रही हैं या फिर वहां अपने कारोबार को विस्तार देने की इच्छुक नहीं है।
विज्ञापन


वे वियतनाम, थाईलैंड या भारत में संभावनाएं तलाश रही हैं। इसी को देखते हुए अधिकाधिक निवेश लाने के लिए यूपी सरकार ने पहल कर दी है। सिद्धार्थनाथ ने यूएस इंडिया स्ट्रेटजिक पाटर्नरशिप फोरम के माध्यम से अमेरिका की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी कंपनियों ने दिखाई रुचि

एडोब कंपनी के प्रतिनिधि रोहन मित्रा ने प्रदेश में एडोब प्लांट की क्षमता बढ़ाने की योजना बताई। मास्टर कार्ड के प्रतिनिधि ने ग्रामीण क्षेत्रों के किरानों की दुकानों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने की बात की है।

दुनिया की दो अग्रणी लॉजिस्टिक कंपनी यूपीएस और फ्रेडिक्स ने जेवर एयरपोर्ट पर लॉजिस्टिक सेंटर बनाने में निवेश की सहमति दी। 'बोस्टन' ने मेडिकल इक्विपमेंट प्लांट लगाने की पेशकश की। वहीं, कोरियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पार्क ने भी कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज को यूपी में लाने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed