फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP will compensate if the other states give lees seats to BJP.

Mission 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, दूसरे राज्यों में कम सीटें मिली तो यूपी भरेगा भाजपा की झोली

Sun, 11 Jun 2023 11:31 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अगर दूसरे राज्यों में भाजपा की सीटें कम हुईं तो यूपी उसकी क्षतिपूर्ति करेगा।

विज्ञापन
UP will compensate if the other states give lees seats to BJP.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में बेहतर परिणाम के बाद भाजपा ने अब मिशन 2024 के लिए कमर कस ली है। महीने भर के विशेष अभियान के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने पहली बार गोंडा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा कार्यालय के अटल स्मृति द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने जिला पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित पार्टी के संयुक्त मोर्चे के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया... किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे


भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। यदि लोकसभा चुनाव में किसी प्रदेश से भाजपा को कम सीटें मिलीं तो यूपी में झोली भरकर उसकी क्षतिपूर्ति कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार में लगता था कि सारे सांसद जेल जाएंगे और वहीं से संसद का संचालन होगा। भाजपा सरकार आते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार पर रोक लगी। धारा 370 हटाना, राम मंदिर का निर्माण, महाकाल सहित अन्य धार्मिक स्थलों का कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हुआ है।

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था व जीवा हत्याकांड के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन कर दिया है। जल्द ही निश्चित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि विभिन्न मोर्चों के मोती से मिलकर भाजपा की सुंदर माला बनती है। भाजपा त्याग और बलिदान की पार्टी है। इसको खड़ा करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने प्राणों की आहुति दी है। मगर उनके किसी भी परिजन ने सांसद, विधायक या किसी आयोग का सदस्य बनने की मांग नहीं की। कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए, उन्हें मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

सांसद बृजभूषण ने कराया अपनी ताकत का एहसास
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पुराने अंदाज में लंबा भाषण तो नहीं दिया मगर कुछ ही शब्दों में अपनी ताकत का एहसास कराने का प्रयास किया। सांसद ने मंचासीन नेताओं के अभिवादन के बाद सिर्फ एक लाइन में देवीपाटन मंडल की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का प्रदेश अध्यक्ष से वादा कर दिया। मंच से उतरते समय उन्होंने कहा कि कुछ खास तो नहीं बोला, ऊपर से रोका गया है। मगर जनता जनार्दन हमारे साथ है।

भाजपा पर महाकाल का आशीर्वाद
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र में फिर पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। वैष्णो देवी, महाकालेश्वर, अयोध्या और काशी का कायाकल्प कराने के बाद अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सम्मेलन के दौरान जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, विधायक प्रेमनारायन पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, बावन सिंह व प्रभात कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, राकेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी, दीपक गुप्ता, वीना राय राजभर, रामनाथ मौर्च, नंद किशोर नंदू, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed