फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: When a man could not get a 5G phone, he wrote on Instagram that he was going to die by getting hit by a t

यूपी: 5जी फोन न मिलने पर इंस्टा पर लिखा 'सुबह मेरी ट्रेन से कटकर मौत होनी है', मेटा अलर्ट के चलते बची जान

Tue, 10 Jun 2025 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 08:35 AM IST
सार

Meta alert saved life: लखनऊ में  5जी फोन न मिलने से नाराज एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर खुद के ट्रेन से कटकर मर जाने की बात कही। मेटा अलर्ट से उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन
UP: When a man could not get a 5G phone, he wrote on Instagram that he was going to die by getting hit by a t
मेटा अलर्ट से बची छात्र की जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टाग्राम पर रविवार देर रात आत्महत्या की पोस्ट लिखकर सरोजनीनगर निवासी 12वीं का छात्र घर से निकल गया। पोस्ट में लिखा कि सुबह पांच बजे ट्रेन से कटकर मेरी मौत होने वाली है...। मेटा ने इस पोस्ट पर रात में ही तीन बजकर तीन मिनट पर पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल को ईमेल के माध्यम से अलर्ट भेजा। इस पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मेटा की ओर से भेजे गए फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। लोकेशन के आधार पर सरोजनीनगर पुलिस को जानकारी दी गई। सरोजनीनगर पुलिस छात्र के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को पूरी बात बताते हुए उनके साथ छात्र की तलाश में लग गई। कुछ ही देर में छात्र रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर मिल गया। पुलिस उसे समझाकर घर ले आई। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की गई।

विज्ञापन


5जी फोन नहीं दिलाने से था नाराज
पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसकी ऑनलाइन क्लास चलती है। उसके पास 4जी फोन है, जिसमें इंटरनेट नहीं चलने की वजह से उसकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। वह परिजनों से 5जी फोन दिलाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा छात्र ने अपने बड़े भाई से बाइक मांगी थी, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। इन्हीं बातों से नाराज होकर छात्र ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने काउंसिलिंग की तो छात्र ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अब तक बचाई जा चुकी है 986 लोगों की जान
यूपी पुलिस एवं मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से इसपर काम किया जा रहा है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट पर मेटा यूपी पुलिस को अलर्ट भेजता है। एक जनवरी 2023 से 31 मई 2025 के बीच अब तक अलर्ट मिलने पर कुल 986 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed