{"_id":"628a48264ab1a40bfc54447d","slug":"up-whatsapp-number-issued-for-complaints-of-irregularities-in-university-examinations-question-papers-reached-the-centers-30-minutes-before-the-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, परीक्षाओं में 30 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, परीक्षाओं में 30 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र
Sun, 22 May 2022 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 May 2022 07:56 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में आयोजित हो रहीं परीक्षाओं की सुचिता, गरिमा व गोपनीयता को बनाए रखा जाए। इसके लिए जो भी आवश्यक हो, हर संभव कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायत करने के लिए व्हाट्स एप नंबर 8081572223 जारी किया है। इस पर कहीं भी गड़बड़ी होने की शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व ही पहुंचाया जाए। यही नहीं प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिये इनका परिवहन जियो टैगिंग से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से किया जाए।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने ये निर्देश रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में आयोजित हो रहीं परीक्षाओं की सुचिता, गरिमा व गोपनीयता को बनाए रखा जाए। इसके लिए जो भी आवश्यक हो, हर संभव कदम उठाए जाएं। स्नातक व परास्नातक परीक्षाओं को सुचितापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए सचल दल की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए नोडल सेंटर पर पर्यवेक्षकों की तैनाती करने को भी कहा है।
विज्ञापन