फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Cold Wave Dense Fog Lucknow Kanpur Aaj ka Mausam ki Jankari

यूपी: पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, तापमान गिरने के साथ बढ़ेगा कोहरे का असर; पूर्वानुमान जारी

Sat, 06 Dec 2025 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Dec 2025 08:12 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी के मौसम में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में पारे में गिरावट के साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Cold Wave Dense Fog Lucknow Kanpur Aaj ka Mausam ki Jankari
मैदानी इलाकों में छाने लगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में रात में पारे का गिरना जारी है। शुक्रवार को कानपुर शहर में रात का पारा लुढ़क कर 4.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। वहीं इटावा और मुजफ्फर नगर में न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री तक आ गिरा। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवाओं का रुख फिर से बदलेगा। यह हवाएं अरब सागर से नमी लेकर आएंगी। इसके असर से यूपी में दोबारा पारे में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने से इन नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की तात्कालिक बढ़त देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है।

विज्ञापन

पहाड़ों में भी बढ़ी सर्दी

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी की संभावना बढ़ी है, वहीं मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती प्रसार अगले दिनों में मौसम को और अधिक परिवर्तित कर सकते हैं। 

उत्तर भारत में मौसम के बदलते रुख का सबसे बड़ा कारण लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं। एक महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है। इसकी वजह से बना चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर प्रभाव पैदा कर रहा है। साथ ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में उत्तर दिशा में फैल रहा है जो आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी को बढ़ा सकता है। इसी प्रभाव से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed