फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Winds have become colder, dense fog in these 20 Terai districts, Meteorological Department has iss

यूपी का मौसम: हवाओं में ठंडक बढ़ी, तराई के इन 20 जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Thu, 28 Nov 2024 07:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 07:56 AM IST
सार

 Weather of UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही हैं। पछुआ हवाएं सर्द हो गई हैं। कई जिलों में भारी कोहरे से दिन की शुरुआत हुई है। 

विज्ञापन
UP weather: Winds have become colder, dense fog in these 20 Terai districts, Meteorological Department has iss
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बृहस्पतिवार से तराई वाले श्रावस्ती-बहराइच समेत 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा होने के आसार हैं। बुधवार को भी तराई वाले इलाकों में घना कोहरा रहा। इससे कुशीनगर व मुरादाबाद में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। बुधवार को उरई में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में सबसे कम 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लुढ़कते पारे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के ईरान से भारत की ओर खिसकने से प्रदेश भर में घना कोहरा होने का अनुमान है। इससे ज्यादातर इलाकों में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा।
विज्ञापन


इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पारा लुढ़का, सुबह-शाम रही सिहरन

UP weather: Winds have become colder, dense fog in these 20 Terai districts, Meteorological Department has iss
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट से सुबह ठिठुरन महसूस की गई। शाम को भी लोगों को स्वेटर, शॉल की जरूरत महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों में लखनऊ के न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के ईरान से भारत की ओर खिसकने के बाद यूपी समेत लखनऊ में मध्यम से घना कोहरा दिखेगा। बुधवार को पछुआ हवा चली। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। दिन का पारा 27 और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

थोड़ी बेहतर हुई हवा
राजधानी की हवा में बुधवार को थोड़ा सुधार दिखा। छह वायु प्रदुषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज व तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक नारंगी श्रेणी में रहा। कई दिन बाद लालबाग की हवा लाल से नारंगी श्रेणी में आई।

एक्यूआई का हाल

बीबीएयू- 193 पीला- मध्यम
गोमती नगर- 115 पीला- मध्यम
अलीगंज- 245 नारंगी- खराब
कुकरैल- 119 पीला- मध्यम
लालबाग- 277 नारंगी- खराब
तालकटोरा 287 नारंगी- खराब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed