फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will take a U-turn in the state, warning of humid heat from these days; good rain will occur only

UP Weather : प्रदेश में मौसम लेगा यू-टर्न, आज कुछ ही जिलों में हल्की बारिश के आसार; उमस भरी गर्मी की चेतावनी

Thu, 04 Sep 2025 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Sep 2025 06:37 AM IST
सार

Monsoon IN UP: बीते तीन दिनों से अच्छी बारिश के बाद प्रदेश में अब मौसम यू-टर्न लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब चार से पांच दिन उमस भरी गर्मी तंग करेगी। 

विज्ञापन
UP: Weather will take a U-turn in the state, warning of humid heat from these days; good rain will occur only
आज लखनऊ में दिन में रही तेज धूप और उमस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से मानसूनी बारिश का दायरा सिमटने के बाद अगले चार-पांच दिनों के लिए उमस भरी गर्मी के दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश थमने और धूप खिलने से तापमान बढ़ना शुरू हुआ है और गर्मी ने दोबारा सिर उठाया है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को यूपी के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन


माैसम विभाग के मुताबिक इस उमस भरी गर्मी से अगले चार-पांच दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। बुधवार को प्रदेश के बुंदेलखंड, आगरा मंडल और पश्चिमी तराई में कहीं मध्यम तो कहीं अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसूनी प्रसार मध्य भारत की ओर खिसका है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आई है। यूपी के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश को छोड़कर बाकी हिस्सों में महज छिटपुट बूंदाबांदी के ही आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात

UP: Weather will take a U-turn in the state, warning of humid heat from these days; good rain will occur only
दिल्ली में बारिश

भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।  यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण यमुना बाजार के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। यमुना बाजार इलाके में NDRF की टीम तैनात है।

कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि यहां पर तकरीबन 5-6 फीट पानी है। निचले इलाकों के घरों से लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कुछ लोग और भी हैं जिन्हें बोला गया है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं। कल रात से ही टीम यहां तैनात है। हम हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार हैं।

कई राज्यों और शहरों में स्कूल बंद

UP: Weather will take a U-turn in the state, warning of humid heat from these days; good rain will occur only
कई राज्यों में स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, कई राज्यों और शहरों ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, चंडीगढ़, शिमला और जम्मू-कश्मीर में कल स्कूल बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed