फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Mountain winds will increase cold, melting and fog will increase by the end of December

UP Weather Update : लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड, अब पहाड़ी हवा बढ़ाएगी और गलन

Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
सार

हवाओं के असर से धूप बेअसर हो चुकी है, हालांकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। रात के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट जारी है। पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड बढ़ाएगी।

विज्ञापन
UP Weather Update: Mountain winds will increase cold, melting and fog will increase by the end of December
रात के समय छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हवाओं के असर से धूप बेअसर हो चुकी है, हालांकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। रात के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट जारी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंडी रात बरेली की बनी हुई है। यहां पर रात का पारा 4 से नीचे जा पहुंचा और लुढ़क कर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अयोध्या में 5 डिग्री तो कानपुर नगर में 5.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से लेकर 22 डिग्री के बीच रहा। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री के आसपास की गिरावट आने के आसार है। कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड बढ़ाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि दिन का पारा शनिवार के बराबर 24.1 डिग्री ही रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed