{"_id":"6788d882dc15e5294d02621e","slug":"up-weather-update-dense-fog-alert-in-55-districts-including-prayagraj-winter-havoc-will-continue-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जारी रहेगा सर्दी का कहर; पढ़ें अपने जिले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जारी रहेगा सर्दी का कहर; पढ़ें अपने जिले का हाल
Thu, 16 Jan 2025 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:19 PM IST
सार
UP Weather News: यूपी में महाकुंभ के बीच प्रयागराज सहित 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अभी सर्दी का कहर जारी रहेगा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
यूपी का मौसम। कोहरे की घनी चादर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
Dense Fog Alert In UP: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल कुछ दिन राहत नहीं मिलने वाली। घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मी से भी कम रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई लेकिन कोहरे के आगे बेअसर रही। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 55 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह के बीच पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और दिल्ली से सटे जिलों गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। गलन भरी हवाओं और कोहरे के बीच इस बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिहलाल अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही प्रदेश में गलन भरी पछुआ और घना कोहरा बना रहेगा।