फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Along with dense fog, winds are also troubling, many flights cancelled

UP Weather Update : दिन में भी ठिठुरेंगे लोग, घने कोहरे के साथ हवाएं भी कर रहीं परेशान, कई उड़ानें निरस्त

Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
सार

कोहरे के चलते ट्रैक पर दृश्यता शून्य रही, इससे ट्रेनों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। यूपी में घना कोहरा, ठिठुरन व कहीं-कहीं बारिश से ठंड के तेवर तल्ख हैं।

विज्ञापन
UP Weather Update: Along with dense fog, winds are also troubling, many flights cancelled
घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

बृहस्पतिवार से पहाड़ी हवाओं से ठिठुर रहे प्रदेश के लिए शुक्रवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। इससे दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस होगी। वहीं, प्रदेश भर में घने कोहरे का दौर बरकरार है। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। इस दौरान बादल गरजते रहे।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर व वाराणसी में कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। लखनऊ, कुशीनगर, बरेली, शाहजहांपुर में यह 50 मीटर तक गिरी। उरई, फुर्सतगंज, झांसी, बाराबंकी, प्रयागराज, आगरा, बांदा बहराइच और चुर्क में भी घना कोहरा रहा।
विज्ञापन


आज कोल्ड डे
आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, औरैया, बागपत, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फरूखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, मैनपुरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां घना कोहरा
लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बिजनौर, एटा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, संभल, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी।

गरज-चमक के आसार
वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर व आसपास

कई फ्लाइटें घंटों लेट, ट्रैक पर शून्य रही दृश्यता, रेंगते हुए चलीं कई ट्रेनें
कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को आगरा, नागपुर, प्रयागराज की पांच उड़ानें कैंसिल कर दी गईं, जबकि दिल्ली व मुम्बई सहित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी देरी की शिकार हुईं।आगरा में खराब मौसम के चलते लखनऊ से आगरा की इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7928 व आगरा से लखनऊ की 6ई-7932 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। नागपुर से सुबह 9:10 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो उड़ान रद्द रही। लखनऊ से सुबह 10:25 बजे प्रयागराज जाने वाली व दोपहर 2:20 बजे आगरा जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी रद्द रही।

इंदौर से सुबह 10:25 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची। वहीं, रियाद से दोपहर 11:50 पर लखनऊ आने वाली फ्लायनास की फ्लाइट एक घंटा 10 मिनट, गोरखपुर से दोपहर एक बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटा देरी से आई। लखनऊ से सुबह 4 बजे मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान एक घंटा देरी से गई। सुबह 10:15 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब तीन घंटे, 11 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा घंटे, 11:50 बजे दुबई जाने वाली उड़ान करीब एक घंटा देरी से रवाना हुई। लखनऊ से 12:40 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान एक घंटा 40 मिनट, दोपहर 12:00 बजे जेद्दा जाने वाली सउदिया एयरलाइंस की उड़ान करीब ढाई घंटे देरी से गई।


पांच घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें
कोहरे के चलते लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली कॉर्पोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस 1.55 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 82502 तेजस एक्सप्रेस भी एक घंटे 22 मिनट देरी से आई। दिल्ली से लखनऊ 12004 शताब्दी एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से आई थी। इसकी वजह से जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस पांच मिनट देरी से रवाना हुई। वहीं, दिल्ली से आने वाली 12230 लखनऊ मेल 49 मिनट, लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल 45 मिनट लेट रही। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 14261 एकात्मता एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, 12328 उपासना एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12356 अर्चना एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 18103 जलियावाला बाग एक्सप्रेस तीन घंटे, 13005 पंजाब मेल दो घंटे व 13152 कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे देरी की शिकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed