फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Alert of heavy rain in UP for two days know condition of your district

UP Weather: प्रदेशभर में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसे बदरा; जानें अपने जिले का हाल

Sat, 02 Aug 2025 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में खिसकने और भौगोलिक परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इस वजह से अनेक स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

विज्ञापन
UP Weather Update Alert of heavy rain in UP for two days know condition of your district
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में संभावित वृद्धि के कारण दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगह गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं। सोमवार को भी बारिश का यह सिलसिला चलेगा और कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कासगंज के सहवर में सबसे अधिक 133 मिमी. बारिश दर्ज की गई तो वहीं कन्नौज के छिबरामऊ में 127 मिमी. बारिश दर्ज हुई। वहीं कानपुर में भी 111 मिमी. बारिश हुई। रविवार और सोमवार को तराई और दक्षिणी पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हो सकता है।

विज्ञापन

यहां भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में।

यहां रहेगा भारी वर्षा का यलो अलर्ट

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed