फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: Rain in Many Districts Including Lucknow, Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam News

UP Weather Today : मौसम ने ली करवट, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश; सुबह आठ बजे सड़कों पर छाया अंधेरा

Sun, 12 Jan 2025 08:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 08:23 AM IST
सार

Weather Today in UP Rain Alert : यूपी में मौसम ने तेजी से यू-टर्न लिया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की थी। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: Rain in Many Districts Including Lucknow, Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam News
लखनऊ की सड़कों पर छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह यहां घने बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ के अलावा अवध के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है। 

विज्ञापन


कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। संक्राति के आसपास से मौसम के साफ हो जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

अयोध्या में चार डिग्री तक गिरा पारा 

यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम चार रिकॉर्ड किया गया। यह अलग बात रही कि दिन भर धूप निकले रहने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 22 पर पहुंच गया। हाल के कुछ दिनों में यह सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह ही धूप निकल आई। कोहरे का भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में पूरे दिन ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। हवा की गति भी काफी कम 0.5 किमी प्रति घंटे और दिशा उत्तरी-पूर्वी रही। पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के बाद भी आसमान पर बादल नहीं छाए। इसके विपरीत रात काफी ठंडी रही। 

रेडिएशनल कूलिंग काफी बढ़ी

एक दिन पहले शुक्रवार को भी अयोध्या में न्यूनतम तापमान चार था। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान चार पर टिका रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि कोहरा और बादल न होने से रेडिएशनल कूलिंग काफी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed