फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Sunshine brightens in morning heat will be felt during day rain alert for next two days

UP Weather: सुबह-सुबह खिली धूप, दिन में होगा गर्मी का अहसास; अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

Sun, 15 Feb 2026 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 08:45 AM IST
सार

UP Weather News: महाशिवरात्रि पर सुबह-सुबह धूप खिली तो मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। दिन में गर्मी का अहसास होगा। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट....

विज्ञापन
UP Weather Sunshine brightens in morning heat will be felt during day rain alert for next two days
UP Weather: सुबह-सुबह खिली धूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम में हो रहे बदलाव के चलते दिन में गर्म कपड़े पहनने से अब लोग बच रहे हैं। सुबह और शाम को भी ठंड का असर काफी कम हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी धीरे-धीरे ही हो रही है, लेकिन दिन में कड़ी धूप के चलते इसका असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को तेज धूप के बीच दिन में गर्मी महसूस की गई। ऐसा लगा मानो मार्च का महीना आ गया हो। गर्म कपड़ों से लोगों ने दूरी बनाकर रखी। हालांकि देर शाम हल्की ठंड के बीच मौसम खुशगवार रहा। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते 17 और 18 फरवरी को छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है जो एक दिन में एक डिग्री से कम आंकी जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। धीरे-धीरे तापमान के बढ़ने का क्रम आगे भी जारी रहेगा, अचानक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन की आशंका नहीं है। 


इससे पहले शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान झांसी में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और हमीरपुर में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed