फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather : Prayagraj, Kanpur, Jhansi and Agra in grip of heat wave

UP Weather : पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ रही है लू की लहर, आज दक्षिण में रहेगा कहर, कल से मौसम में बदलाव के आसार

Mon, 22 May 2023 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 04:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे कुछ और शहरों में लू का प्रकोप बढ़ेगा। इस दौरान सबसे गर्म प्रयागराज (45.7) रहा।

विज्ञापन
UP Weather : Prayagraj, Kanpur, Jhansi and Agra in grip of heat wave
Weather Update - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है, लू का प्रकोप धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे कुछ और शहरों में लू का प्रकोप बढ़ेगा। इस दौरान सबसे गर्म प्रयागराज (45.7) रहा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, झांसी और प्रयागराज के साथ ही अब कानपुर (आईएएफ) और आगरा के क्षेत्र भी लू की चपेट में हैं। सोमवार को प्रदेश के दक्षिण हिस्से के कई और इलाकों में लू और तापमान वृद्धि का असर दिखेगा।
विज्ञापन


रविवार का ताप... (डिग्री से.)

  • प्रयागराज 45.7
  • झांसी 45.6
  • आगरा 45.5
  • कानपुर (एयरफोर्स)45


इन क्षेत्रों में भी पारा 43-44 तक पुहंचा

  • उरई 43.0
  • वाराणसी 43.4
  • सुल्तानपुर 43.4
  • हरदोई 43.5
  • फतेहपुर 43.6
  • फुरसतगंज 44.3
  • हमीरपुर 44.2

23 से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का शुरू होगा दौर
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 मई से मौसम बदलेगा और प्रदेश में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, जो 26 मई तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। 24 मई से अरब सागर से नमी युक्त हवाएं आना शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण बढ़ेगा। इसके कारण 25 से 27 मई के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में झंझावात के साथ रुक-रुक कर हल्की से ध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसमें 28 मई से कमी आने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed