फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather plays spoilsport; eight Delhi-bound flights land at Lucknow Airport; read the full list.

UP: मौसम बना बाधा, दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर की लैंडिंग; पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 13 Jun 2026 11:36 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 AM IST
सार

दिल्ली में खराब मौसम के कारण आठ उड़ानों को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। इनमें विभिन्न शहरों से दिल्ली जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। मौसम सुधरने के बाद अधिकांश उड़ानें रवाना कर दी गईं। कुछ यात्रियों ने यात्रा स्थगित की, जबकि एक उड़ान रद्द होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
UP: Weather plays spoilsport; eight Delhi-bound flights land at Lucknow Airport; read the full list.
यात्री विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलग-अलग स्थानों से दिल्ली जा रही आठ उड़ानें बीती रात लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम खराब हो जाने से वहां विमान संचालन में दिक्कत आ गई। इसके कारण कई विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


बल्कि एटीसी ने उन्हें आसपास हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया। इसमें आठ विमान लखनऊ डाइवर्ट किए गए। यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद काफी देर तक यहाँ खड़े रहे। बाद में मौसम सामान्य होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दिल्ली का मौसम खराब हो जाने से एटीसी ने कई विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसमें से आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान (एआई-2904) को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान रात 12 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। बाद में दिल्ली का मौसम सामान्य होने पर रात 1:42 बजे इसे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस विमान में 156 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान (6ई-932) डायवर्ट होकर रात 12:18 बजे लखनऊ में उतरी और रात 1:52 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस विमान में 230 यात्री सवार थे। इसी प्रकार पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-1029) रात 12:32 बजे, एयर इंडिया की उड़ीसा से दिल्ली जाने वाली उड़ान (एआई-1847) रात 12:59 बजे और इंडिगो की मंगलौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान (6ई-6457) रात 1:06 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं। 

वहीं कजाकिस्तान से दिल्ली आ रही एयर अस्ताना की उड़ान (केसी-963) रात 1:12 बजे और नासिक से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान (6ई-6636) रात 1:20 बजे लखनऊ में उतरी। इसके अलावा स्पाइसजेट की पटना से दिल्ली जाने वाली उड़ान (एसजी-2478) को भी डायवर्ट कर रात 1:37 बजे लखनऊ में उतारा गया। उधर शनिवार सुबह लखनऊ में अचानक मौसम खराब होने के कारण यहां से सुबह 7:35 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान (एफजेड 444) करीब 1 घंटा देरी से 8:33 बजे रवाना हुई। 


इसी तरह सुबह 8:15 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्स वाई 334) 9:05 बजे रवाना हुई। वहीं 8:35 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1027) 9:22 पर रवाना हुई। इसी तरह सुबह 9:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2146) 10 बजे उड़ान भर सकी। वहीं सुबह 9:20 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 505) 10:15 बजे गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed