UP Weather News: 45 जिलों में लू का अलर्ट... अगले दो दिन पारा रहेगा हाई, पछुआ और धूप के असर से हवा से नमी गायब
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 45 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अभी अगले दो दिनों तक पारा और चढ़ेगा। पछुआ और धूप के असर से हवा से नमी गायब हो गई है। इससे धूप में और तल्खी आ गई है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश के पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में रूखे व गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आधे से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।
इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के लगभग 45 दिनों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में चल रही पछुआ की रफ्तार मद्धिम पड़ी। हालांकि पछुआ ने हवाओं में मौजूद नमी को बेहद कम कर दिया। इसके असर से धूप की तल्खी बढ़ी है और गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ा है।
यह भी पढ़ेंः- पहलगाम हमला: अखिलेश यादव बोले- सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार के साथ, इस पर राजनीति न करे भाजपा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीट वेव की परिस्थितियां हैं। इसके बाद एक नए विकसित होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा
इन जिलों में उष्ण-लहर (लू) चलने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.