फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Chances of heavy rain in Purvanchal and Terai today

UP Weather News: पश्चिमी तराई समेत कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, आज पूर्वांचल व तराई में भारी बारिश के आसार

Tue, 12 Aug 2025 08:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 08:05 AM IST
सार

पश्चिमी तराई समेत कई इलाकों में बादल जमकर बरसे। अब मंगलवार को पूर्वांचल व तराई में भारी बारिश के आसार हैं। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
UP Weather News Chances of heavy rain in Purvanchal and Terai today
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर भारी बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में जमकर बादल बरसे। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई। मंगलवार के लिए 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बारिश संग वज्रपात की आशंका

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed