{"_id":"651986dfbe21ddec590037e9","slug":"up-weather-heavy-rainfall-expected-in-these-districts-of-up-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: मानसून के लौटने से पहले इन जिलों में भारी वर्षा का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: मानसून के लौटने से पहले इन जिलों में भारी वर्षा का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Sun, 01 Oct 2023 08:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:19 PM IST
सार
यूपी में लौटता हुआ मानसून भारी बरसात करा के जाएगा। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
rain in lucknow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लौटता हुआ मानसून यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश कराकर लौटेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कुछ जिलों में मौसम एकदम से करवट बदल सकता है। हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य बना रहेगा और धूप खिलती रहेगी कुछ जिलों में जरुर यहां भी हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इन जिलों में बारिश का अनुमान
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आसपास वज्रपात के आसार हैं। जबकि कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया व आसपास भारी बरसात हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पश्चिम यूपी के कुछ इलाकों में भी बरसात हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, लखनऊ व आसपास आंशिक रूप से बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों से हो रही चटख धूप
लखनऊ और आसपास के जिलों में बीते कुछ दिनों से तेज और चटख धूप देखने को मिल रही है। आकाश में बादल नहीं दिख रहे हैं। हालांकि मौसम बदलने से उमस का असर कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लखनऊ और उसके आसपास हल्की बारिश हो सकती है। दिन में बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन