फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Hailstorm likely in these 15 districts, temperatures will rise...but there will be no relief from

Weather: यूपी में बदला मौसम, इन 15 जिलों में ओलावृष्टि के आसार; तापमान बढ़ेगा...लेकिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत

Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
UP Weather: Hailstorm likely in these 15 districts, temperatures will rise...but there will be no relief from
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। माैसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के असर से शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के तराई, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं के साथ शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि में हल्की बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर, मुजफ्फर नगर और शामली में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदले हुए माैसम के बीच यूपी में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, शनिवार को पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त के संकेत हैं, तो वहीं मध्यांचल में बादलों की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं। 

40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं की आशंका

सहारनपुर शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल बदायूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed