फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather entire state is shivering due to the intense cold; the fog will decrease, but the icy winds ar

UP Weather: भीषण ठंड से कांपा पूरा प्रदेश, कोहरा घटेगा... लेकिन सर्द हवाएं बढ़ा रहीं गलन; रेड अलर्ट जारी

Mon, 05 Jan 2026 11:29 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। इटावा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। रातें और सर्द होने के आसार हैं।

विज्ञापन
UP Weather entire state is shivering due to the intense cold; the fog will decrease, but the icy winds ar
यूपी में गिरेगा पारा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण गलन का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इटावा रहा सबसे ठंडा 

तापमान की बात करें तो इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज हवा के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से हवा की सक्रियता बढ़ने से कोहरे का असर कुछ हद तक कम होगा। इसी वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात के आसार है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से आंशिक राहत रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त गलन बनी रहेगी। यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे का येलो अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed