फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changed in the state, light rain occurred in some districts in the morning, alert issued for hails

UP: प्रदेश में बदला मौसम, कुछ जिलों में सुबह हुई हल्की बारिश, कई क्षेत्रों में ओले गिरने का जारी हुआ अलर्ट

Sun, 16 Mar 2025 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Mar 2025 10:36 AM IST
सार

UP Weather News in Hindi : यूपी में मौसम ने रविवार से करवट ली। अवध के कुछ जिलों सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने ओले गिरने का भी अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
UP: Weather changed in the state, light rain occurred in some districts in the morning, alert issued for hails
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश के मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चल सकती है, जबकि तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च की रात व 16 मार्च को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शनिवार को प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 33 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने से गर्मी का असर भी बढ़ा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी में 39.9 व प्रयागराज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई इलाकों में भी हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने के आसार हैं।
 

यूपी: 40 के करीब पहुंचा प्रदेश में पारा, कल इन जिलों में यू-टर्न लेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट

गर्मी दिखा रही तेवर, चढ़ता जा रहा पारा

UP: Weather changed in the state, light rain occurred in some districts in the morning, alert issued for hails
यूपी में बदल रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में तापमान बढ़ने से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च माह में लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। 13 मार्च को हल्की बारिश होने से भी गर्मी कम नहीं हुई। ऐसे में जिस हिसाब से तापमान बढ़ा रहा है, उससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के बीच सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। अधिक देर तक धूप में रहने से बचें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। अगले कुछ दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed