यूपी: 40 के करीब पहुंचा प्रदेश में पारा, कल इन जिलों में यू-टर्न लेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट
Weather of UP: यूपी में पारा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को वाराणसी में तापमान 40 डिग्री को छू गया। आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च की रात व 16 मार्च को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शनिवार को प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 33 जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने से गर्मी का असर भी बढ़ा है।
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। जबकि 17 मार्च से गर्मी में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 39.9 व प्रयागराज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इन जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाको में ओलावृष्टि होने के आसार है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
राजधानी में तापमान के साथ बढ़ी गर्मी, धूप से भी परेशानी
राजधानी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मार्च के महीने में ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस से परेशानी हो रही है। जबकि 13 मार्च को यहां हल्की बारिश होने से गर्मी कम पड़ने के आसार लग रहे थे। लेकिन शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से लोग ज्यादा परेशान दिखे। जिस हिसाब से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के बीच सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण शहर में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और परेशान कर सकती है।
दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। अधिक देर तक धूप में रहने से बचें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.