फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vinod Tawde will face the real test in the state, coordinating between the government and the organization

यूपी: प्रदेश में विनोद तावड़े की होगी असली परीक्षा, सरकार-संगठन के बीच तालमेल बैठाना बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 20 Aug 2026 06:37 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Aug 2026 06:37 AM IST
सार

Vinod Tawde: यूपी भाजपा में नियमित प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े की असली परीक्षा अब शुरू होने जा रही है। एक साल के अंदर ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
UP: Vinod Tawde will face the real test in the state, coordinating between the government and the organization
विनोद तावड़े के सामने यूपी में कौन-कौन सी चुनौतियां? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनावी और सांगठनिक समीकरण बनाने में माहिर माने जाने वाले भाजपा के यूपी के नए स्थायी प्रभारी विनोद तावड़े के सियासी कौशल की असली परीक्षा राज्य में होगी। भाजपा ने उन्हें बिहार के बाद यूपी की सियासत साधने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब छह-सात महीने पहले उन्हें चुनावी तैयारियों की कमान सौंपी गई है। यूपी की चुनौती बिहार से कहीं अधिक बड़ी मानी जा रही है।

विज्ञापन


उन्हें सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं बनानी। संगठन और सरकार के नेताओं के बीच चल रहे शीतयुद्ध पर विराम लगाना भी बड़ी चुनौती है। इस स्थिति पर केंद्र और प्रधानमंत्री की सीधी नजर है। कार्यकर्ताओं में आपसी खींचतान से भी पार पाना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। पार्टी 2019 की 62 सीटों के मुकाबले 33 सीटों पर सिमट गई। 2027 विधानसभा चुनाव संगठन के लिए वापसी का बड़ा अवसर है। तावड़े को कमजोर क्षेत्रों और सामाजिक समूहों में पार्टी की पकड़ मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन


सरकार-संगठन के बीच तालमेल बड़ी चुनौती
तावड़े के सामने पहली चुनौती सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रदेश के कई जिलों में कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से काम न होने की शिकायतें आती रही हैं। नाराज या निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी अवस्था में लाने के लिए संवाद तंत्र बनाना होगा। प्रदेश भाजपा में नेताओं के बीच खींचतान और गुटबाजी की चर्चा होती रही है। विधानसभा चुनाव से पहले टिकट और पद को लेकर दावेदारी बढ़ेगी। सभी धड़ों को साथ लेकर चलना और असंतोष को सार्वजनिक होने से रोकना बड़ी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक समीकरण और सहयोगी दलों का साधना होगा

तावड़े की नियुक्ति को सामाजिक समीकरणों के नजरिये से भी देखा जा रहा है। उनकी कुर्मी पृष्ठभूमि और बिहार में ओबीसी समीकरण साधने का अनुभव चर्चा में है। यूपी में कुर्मी और गैर-यादव पिछड़े वर्गों को भाजपा के साथ मजबूती से जोड़े रखना अहम होगा। अपना दल (एस), निषाद पार्टी और सुभासपा जैसे सहयोगी दलों से बेहतर तालमेल भी तावड़े की जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सीटों और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर सहयोगियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन का वोट एक-दूसरे को हस्तांतरित हो, यह सुनिश्चित करना चुनौती होगी।

टिकट वितरण में संतुलन और बूथ तंत्र की मजबूती जरूरी

2027 में टिकट वितरण सबसे कठिन दौर में से एक होगा। मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन, नए चेहरों की मांग और जातीय समीकरण में संतुलन बनाना होगा। टिकट कटने वाले नेताओं की नाराजगी को चुनाव से पहले संभालना भी जरूरी है। भाजपा का चुनावी ढांचा बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित है। कमजोर बूथों की पहचान कर बूथ समितियों को सक्रिय करना तावड़े के एजेंडे में रह सकता है। 2027 विधानसभा चुनाव के नतीजे 2029 लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे, इसलिए तावड़े पर दोनों चुनावों के लिए संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed