फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhansabha Monsoon session CM Yogi Adityanath speech firebacks opposition

विधानसभा में सीएम योगी ने पढ़ा शेर- चमन को रौंद डाला जिन्होंने अपने पैरों से, वही दावा कर रहे हैं इसकी रहनुमाई का

Sat, 22 Aug 2020 03:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 22 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
UP Vidhansabha Monsoon session CM Yogi Adityanath speech firebacks opposition
सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में कांग्रेस, सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। भगवान परशुराम की 108 फीट मूर्ति लगाने की चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि राम-परशुराम में कोई भेद नहीं है, कुछ लोगों की बुद्धि में भेद है। 

विज्ञापन


जिन्हें राम की वास्तविकता का पर विश्वास नहीं था, उन्हें भी राम की ताकत का अहसास होना लगा है। रोम की भाषा बोलने वाले भी अब रोम-रोम चिल्लाने लगे हैं। उन्हें पता है कि राम नाम से ही वैतरणी पार होने वाली है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने लगभग एक घंटे के भाषण में पूरी रौ में थे। उन्होंने कोरोना कालखंड में विधानसत्र बुलाने के निर्णय को साहसिक बताते हुए सभी सदस्यों व प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिस समय दुनिया कोविड-19 की चुनौतियों से जूझ रही है, उसी समय 492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ होना गौरव की बात है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि निर्माण पूरा होते देखेंगे। 

उन्होंने कहा, 492 वर्षों में अनेक पीढ़ियां गईं, संघर्ष होता रहा। 76 से ज्यादा युद्ध हुए, 4 लाख से अधिक श्रद्धालु शहीद हुए। पहले लोग बड़ी-बड़ी धमकियां देते थे, लेकिन नवंबर 2019 को जिस दिन फैसला आया वह  प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे शांतिपूर्ण दिन था। यह मर्यादा भगवान श्रीराम की ताकत है। जिसे दुनिया ने भी समझा है।

अच्छी नहीं लगती रामराज्य की अवधारणा

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत सारे लोगों को रामराज्य की अवधारणा अच्छी नहीं लगती। श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने पर वे भावनाएं, अपने अंदर की कुंठा को दबा नहीं पाए। इनके बयानों को देखकरऐसा लगता है। ये बयान ऐसे समय आ रहे हैं जब देश में हर्ष, उमंग और उत्साह का नया माहौल है, दुनिया भारत को बधाई दे रही है।

9 नवंबर, 5 अगस्त की तिथियों का अद्भुत संयोग
सीएम योगी ने कहा कि तिथियों का अद्भुत संयोग है। 9 नवंबर 1989 को संतों ने अयोध्या में राम मंदिर  निर्माण का एक संकल्प लिया था। इसके 40 साल बाद 9 नवंबर 2019 को हिंदू समाज व राम मन्दिर के पक्ष में फैसला आया। 5 अगस्त को कश्मीर की धारा-370 को हमेशा के लिए खत्म कर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का कार्य किया गया। इसके एक साल बाद 5 अगस्त 2020 को श्रीराम राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ। 


अब हुआ राम की ताकत का हुआ अहसास
मुख्यमंत्री ने कहा, पहले जिन्हें राम की वास्तविकता पर भरोसा नहीं था उन्हें अब राम की ताकत का एहसास हो रहा होगा। कांग्रेस पर निशाना साधा कि रोम की भाषा बोलने वाले लोग भी राम-राम चिल्लाने लग गए हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम सेतु का विरोध किया था। 

सपा पर निशाना, नीरज मिश्र का सिर काटकर मंगाया था
सीएम योगी ने कहा, परशुराम के बहाने ही क्यों न हो, राम का नाम ऐसा है कि उसे किसी भी रूप में लें, उद्धार कर देता है। इसके बावजूद कुछ लोग विभाजनकारी और कुत्सित राजनीति से समाज बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नाम लिए बिना सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। जातिवाद का झंडा लेकर चल रहे ये वही लोग हैं जो कन्नौज के भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा का सिर काटकर ब्रीफकेस में मंगाते थे। बसपा पर हमला करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो तिलक और तराजू की बात करके समाज को बार-बार गाली देते थे। ये उत्साह, उमंग के माहौल में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed